नई दिल्ली: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu) के खत्म होने के बाद, प्रोड्यूसर एकता कपूर अपना अगला टीवी शो लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
स्टार प्लस के इस नए प्रोजेक्ट में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। एकता कपूर ने इसका टीजर भी शेयर कर दिया है। अब फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बनी हुई है कि आगे क्या होने वाला है।
प्रोड्यूसर ने गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी बनाने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया और बताया कि वह काफी समय से इन दोनों कलाकारों के साथ काम करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, ‘शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या को एक साथ लाया जाए!
‘दोनों को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है और मैं लंबे समय से उन्हें एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहती थी। अब जब आखिरकार ऐसा हो रहा है, तो मैं उत्साहित भी हूं और थोड़ी नर्वस भी। मैं अभी से सोच रही हूं कि उन्हें एक साथ देखकर दर्शक कैसे रिएक्ट करेंगे।’
खबरों के अनुसार, नई सीरीज को दिवाली के बाद लॉन्च करने की योजना है। इसके नाम की भी घोषणा अभी नहीं की गई है।













